निरंतर रेडियो

पॉडकास्ट

यहां हम आवाज़ का सहारा लेते हुए पॉडकास्ट, कहानियां, किस्से और बातें रेडियो पर लाते हैं. ये रोज़मर्रा के अनुभव हमारे आस पास से लेकर सामाजिक नीतियों तक को समझने में मदद करते हैं. ये संवाद जेंडर और पितृसत्ता पर ठोस समझ बनाने का प्रयास हैं.

कैसे कानून गर्भपात करवाने की इच्छा रखने वाली महिला को अच्छी और बुरी महिला के खांचे में बांटने की कोशिश करता है? राज्य की नज़र में मातृत्व, यौनिकता और महिला स्वास्थ्य का क्या महत्त्व है? वे इसे किस नज़रिए से देखता है? ऐसे कई ज़रूरी सवाल हैं जिनपर मेनका राव ने अपने इस पॉडकास्ट में खुलकर बात की है.
द थर्ड आई अपनी नारीवादी कथा-संकलन श्रृंखला के अंतर्गत हरिशंकर परसाई की कहानी "एक लड़की पांच दीवाने" प्रस्तुत कर रही है क्योंकि किसी स्त्री के जीवन और उसके चुनावों में दिलचस्पी लेने के लिए यह ज़रूरी नहीं कि वह व्यक्ति स्वयं को नारीवादी कहे.
एपिसोड 10
मुंशी प्रेमचंद की कहानी घासवाली सबसे पहले 1929 में हिंदी में प्रकाशित होने वाली पत्रिका माधुरी में प्रकाशित हुई थी. सहमति और यौनिकता पर बात करती इस कहानी को जाति, जेंडर, यौनिकता एवं अन्य संदर्भों में कार्यशालाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है.
एपिसोड 16
इंसानी चाहतें और मशीनी आवाज़ के बीच एक अदद वाइब्रेटर! कौन किसके लिए? मज़ा और खतरा के इस आखिरी एपिसोड में मिलिए मैक्सी और उसके वाइब्रेटर से! साथ में टॉम की आवाज़ को न भूलें!
एपिसोड 15
एक जुनूनी शाम और ज़बरदस्त मज़ा… असल में तो यादों के सब जुगनू जंगल में रहते हैं. क्यों है न?
एपिसोड 14
“कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात। भरे भौन मैं करत हैं, नैननु ही सब बात।।” इस कहानी मे हल्की खुमारी है, वो जो हो सकता था पर हुआ नही. पर वो ऐसा है जो चुपके-चुपके होता भी रहा. ये कैसा इश्क है भला?
एपिसोड 13
किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी तुमने, मगर कोई चेहरा भी तुमने पढ़ा है? लक्की ने जब पढ़ने की कोशिश की तो हवाएं थम सी गईं, पृथ्वी ने घूमना बंद कर दिया… क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है?
एपिसोड 12
एक हल्की सी छुअन और दो जानों का पिघलकर मोम हो जाना! रूमाइल और साइमा के बीच उस 10 सेकेंड में क्या-क्या घटा?
एपिसोड 11
किसी के हल्का सा छू लेने भर से सामने वाले की इंटेंशन को समझ लेना लड़कियों के भीतर 'गॉड गिफ्टेड' क्वालिटी है. विधि के लिए अब टाइम था इसे इस्तेमाल करने का क्योंकि अयान ने उसे घर बुलाया है. आखिर विधि को अयान के बारे में क्या पता चला?
एपिसोड 10
शादी के बाद पहली रात। एक तरफ नींद की खुमारी तो दूसरी तरफ बात करने की बेचैनी. इन दोनों के बीच वो सब कुछ जो शादी की पहली रात अपने भीतर समेटे होती है. आखिर पहला कदम कौन बढ़ाए?!