सामिया लेखक एवं शोधकर्ता है. किस्से-कहानियों के प्रति लगाव ने उन्हें अंग्रेज़ी साहित्य में पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेज़ी में बी.ए की पढ़ाई पूरी कर, आंबेडकर विश्वविद्यालय से क्रिएटिव राइटिंग में डिग्री हासिल की. शहरों को जानना, उसकी संस्कृति को समझना और कहानियां कहना सामिया को बहुत पसंद है. वर्तमान में वो द थर्ड आई के साथ सोशल मीडिया मैनेजर और संपादकीय सहायक के रूप में काम कर रही है. बारहमासा हॉट चॉकलेट की वकालत करने के अलावा, उन्हें अपनी अलमारी में खोई हुई पेंसिल या कलर को ढूंढ लेना पसंद है. कविताएं उनकी हमसफर हैं.