आशा वर्कर

आशा वर्कर

“हम दुनिया की सबसे बड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य वर्कफोर्स हैं और हम एक दिन इतिहास बनाएंगी”

एक पत्रकार के रूप में मैंने जितने सालों भी काम किया है, मुझे हर जगह की आशा कार्यकर्ता (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की कहानियां याद हैं. ये वो कहानियां हैं जो किसी ‘सुपरहीरो’ किस्म की फिल्मी कहानियों में एकदम से फिट बैठती हैं, जहां पर्दे पर अचानक एक आदमी की एंट्री होती है जो कयामत की ओर बढ़ रही दुनिया को कैसे भी करके बचाता है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. पर यहां, ‘हीरो’ देश भर की ये औरतें हैं. उनकी एंट्री में कोई रोमांच नहीं है; ये औरतें पहले से ही मौजूद हैं और शायद आपके पड़ोस में ही रहती हों.

“हम लोगों से सिर्फ़ डेटा कलेक्ट करती हैं, उनके सवालों का जवाब हमारे पास नहीं होता.”

समुदाय और सरकार के बीच अपनी भूमिका निभाती आशा वर्कर की ज़िन्दगी में डर, असुरक्षा और आर्थिक तंगी स्थाई है. उनकी स्थिति में परिवर्तन स्वस्थ समाज के लक्ष्य को पाने की तरफ एक सकारात्मक कदम हो सकता है.