सेक्सी लोग

सवाल ही सवाल हैं, सूझता नहीं कोई रास्ता

किशोरावस्था में मन के भीतर जिज्ञासाओं का अंबार होता है. दोस्तों के बीच होने वाली फुसफुसाहटे, मैग्ज़ीन के पन्नों में छपी तस्वीरें या टीवी पर दिखाई देने वाले दृश्य मन में तरंगों पैदा करती हैं. एकतरफ मज़ा आता है तो दूसरी तरफ डर लगता है कि ये जो महसूस हो रहा है, ये क्या है?

चाहत_डर

एक चम्मच चीनी की चाहत रखने वाला समुद्र

हम जो चाहते हैं वो क्यों चाहते हैं? और जो चाहते हैं वो कभी पूरा न हो इसकी ख्वाहिश क्यों करते हैं? और फिर वापस से उन्हीं चाहतों के पीछे भागने लगते हैं. ये ऐसे फरेबी सवाल हैं जिनका जवाब कई मनोविश्लेषकों ने देने की कोशिश तो की है लेकिन इन सवालों के बीच खुद को खोना और पाना कैसा होता है?

रोमांस

दो पहाड़ों के बीच

जब मैं उस मशहूर हिल स्टेशन के बस स्टैंड पर उतरा, तो मेरे मन में एक ही सवाल घूम रहा था, क्या वह आएगी? बीती रात मैंने उसे कई मैसेजेज़ भेजे थे, आखिर के कुछ मैसेज उसने अभी तक नहीं देखे थे, मतलब उनपर ब्लू टिक नहीं लगा था. रात ढल चुकी थी, लेकिन पौ फटने में अभी वक्त था.

यौन स्वतंत्रता

क्या कल्पनाओं या फंतासी की भी कोई सही या गलत दिशा होती है?

मैं एकदम देसी, मुस्लिम परिवार में पली-बढ़ी, नई-नई क्वियर हूं, और अब अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में सेक्स पर शोध करती हूं. और ‘सहमति (कंसेंशुअल)’ बिना सहमति (नॉन-कंसेंशुअल) और ‘एक ही बार विवाह करने की प्रथा (मोनोगैमी) जैसे शब्दों तक मेरी भी पहुंच है. मेरे पास विशेषाधिकार है कि मैं अपनी ‘खतरनाक’ यौन इच्छाओं के बारे में लिख सकूं.

दोस्ती

क्या दोस्ती में भी ‘प्यार’ छुपा होता है?

मुझे याद है जब मैं, सारा के साथ बनारस गई थी. उस वक्त मैं इतनी डरपोक हुआ करती थी. शाम ढलने से पहले रूम पर आ जा जाती. सारा और ईशा कभी रात में अपने दोस्तों के साथ बाहर पार्टी करने निकलती लेकिन मैं उनके साथ नहीं जाती थी. किसी से ज्यादा बात नहीं करती.

नियम

बहती हवा सी थी वो…

मेरी मम्मी हमेशा उससे बोलती थीं, “मैं सिर्फ तुम्हारी ज़िम्मेदारी में कशिश को भेज रही हूं. उसका ख्याल रखना.” और वो मम्मी से कहती, “आंटी मैं आपसे वादा करती हूं, मेरे होते हुए उसको कुछ नहीं होगा.”

माता पिता का नियंत्रण_फास्ट फूड

क्या बगावत का मज़ा तभी है, जब कोई नियम तोड़ने के लिए हो?

अरूपे कैंटीन में एसिडिटी बढ़ाने वाले ज़िंगर बर्गर और तरह-तरह के रंग-बिरंगे पैकेज्ड फूड मिलते हैं, जो दौड़ते-भागते कॉलेज स्टुडेंट्स की भूख को मिटाने का काम करते हैं. मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा-बहुत सजग रहने की कोशिश करती हूं, खासकर तब जब कोई मुझे देख रहा हो.