अब वो जमाना गया जब स्पोर्ट्स खेलना और स्पोर्ट्स पर लिखना दोनों ही जगहों पर सिर्फ पुरुषों की अधिकता थी. अब महिलाएं पूरी ठसक और ताकत के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर खेल पत्रकार के रूप में अपना परचम लहरा रही हैं. खिलाड़ियों से तो आपकी मुलाकात हो चुकी, उन्हें आप पहचानते हैं. लेकिन क्या उन महिला पत्रकारों को जानते हैं जो अपने लिखे से, पॉडकास्ट और ब्लॉगिंग के जरिए खेल पत्रकारिता को नए आकार और आयाम दे रही हैं? खेल को देखने, लिखने और उसपर बात करने की नई शर्तें गढ़ रही हैं? कौन हैं ये पत्रकार?
पेश है एफ-रेटेड का दूसरा सीज़न, जहां हम आपकी मुलाकात कराएंगे भारत की 8 चुनिंदा महिला खेल पत्रकारों से जिन्होंने नारीवादी नज़रिए से खेल की दुनिया को हमारे सामने खोलने का काम किया है. वो क्या है जो किसी खेल के प्रति उन्हें आकर्षित करता है? F रेटेड सीज़न 1 में हमने आपकी मुलाकात करवाई थी पत्रकारिता जगत की 8 साहसी, निडर और जानदार महिला क्राइम रिपोर्टर्स से, जिन्होंने फील्ड पर रिपोर्टिंग के अनुभवों के साथ-साथ, जेंडर, नैतिकता, जीवन के संघर्ष और तमाम अनुभवों पर खुलकर अपनी बातें साझा की थीं. तो तैयार हो जाइए एफ-रेटेड के दूसरे जानदार सीज़न के लिए सिर्फ और सिर्फ निरंतर रेडियो पर!
साक्षात्कारकर्ता: माधुरी आडवाणी और जूही जोतवानी
प्रोडक्शन: जूही जोतवानी
स्क्रिप्ट और एडिटिंग सहयोग: माधुरी आडवाणी
आवरण: तवीशा सिंह
विजुअल डिज़ाइनर: शिवम रस्तोगी
शोध साभार: सामिया खान
-
जूही, शहरी अध्ययन में डिप्लोमा के साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक अध्ययन में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं. शोध एवं संपादन में गहरी रूचि रखने वाली जूही, फिलहाल वीडियो संपादन एवं रचनात्मक लेखन के साथ-साथ खाना पकाने के कौशल को भी निखारने में निरंतर कार्यरत हैं. वे पिज़्ज़ा को कभी न नहीं कहतीं और प्रेरणा के लिए अपने बिल्ले 'गब्बर' के पास जाती हैं.


