पॉडकास्ट

भूचाल

फ से फील्ड, श से शिक्षा: एपिसोड 5 भूचाल

हुआ यूं कि गीता के मोहल्ले से एक लड़की, किसी दूसरी जाति के अपने लड़के दोस्त (ब्यॉफ्रेंड) के साथ घर छोड़कर भाग गई. इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच चुका था. अब इसका असर तो हर घर पर पड़ना ही था. कैसे? जानने के लिए सुनिए रानी की कहानी भूचाल.

शादी

फ से फील्ड, श से शिक्षा: एपिसोड 4 शादी, पर क्यों?

उसने अभी-अभी कॉलेज की परीक्षा पास की है. इससे पहले कि वो आगे की पढ़ाई के बारे में सोच पाता, परिवार वालों ने उसकी शादी तय करने का फैसला कर लिया. अचानक अपनी ज़िंदगी में आई इस परेशानी से वो युवा लड़का बहुत बेचैन हो उठा. अभी उसकी उम्र ही क्या है, वो अभी शादी नहीं करना चाहता!

मारवाड़ी

फ से फील्ड, श से शिक्षा: एपिसोड 3 अचूकी और उसकी मम्मी

अचूकी से तो आप मिल ही चुके हैं. हैरत की बात यह है कि उसके मारवाड़ी समुदाय के लोग हमेशा उसके पीछे पड़े रहते हैं. वे अक्सर उसकी मां के कम पढ़े-लिखे होने का मज़ाक बनाते हैं. अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की उसकी ज़िद के लिए वे अचूकी की भी टांग-खिंचाई करते रहते हैं. क्या अचूकी चुपचाप उनकी बातें यूं ही सुनती रहेगी या उन्हें करारा जवाब देगी? या फिर बीच का रास्ता अपना लेगी? जानने के लिए सुनिए अचूकी की कहानी, खुद उसकी ज़ुबानी.

रूढ़िवादी सोच

फ से फील्ड, श से शिक्षा: एपिसोड 2 अचूकी और मारवाड़ी फैमिली

फ से फ़ील्ड, श से शिक्षा के दूसरे एपिसोड में सुनते हैं मनीषा को. अपनी धारदार हाज़िर-जवाबी और अविराम बोलते रहने की ज़बरदस्त कला के ज़रिए अचूकी अपने नाम को सार्थक बनाती है. जितना उत्साह उसके भीतर अपनी कहानियों को लेकर दिखाई देता है, ठीक उसके उलट अपने मारवाड़ी बनिया समुदाय के बारे में बात करते हुए वह किसी अबूझ पहेली की तरह उलझी नज़र आती है.

ग्रामीण शिक्षा

फ से फील्ड, श से शिक्षा: एपिसोड 1 तुम कितना पढ़ी हो?

फ से फ़ील्ड, श से शिक्षा के पहले एपिसोड में सुनते है खुशी को. दूसरों की ज़िंदगी में टांग अड़ाना अक्सर लोगों का फेवरेट टाइमपास होता है. यूं कह लें कि सबसे पसंदीदा काम. खुशी के लिए भी यह नई बात नहीं थी कि लखनऊ की गलियों में राह चलते कोई उसे टोककर सवाल कर दे.

दाई

बोलती कहानियां Ep 5: बेनी मां

बोलती कहानियां के इस एपिसोड में स्वाती कश्यप से सुनिए लेखक हरीश मंगल की कहानी ‘बेनी मां’ का हिंदी अनुवाद. इस कहानी की मुख्य किरदार हैं बेनी मां, जो आम तो बेचती ही हैं, साथ ही वे दाई के काम में भी बहुत कुशल हैं. पर, बेनी मां की ये कुशलता भी उन्हें गांववालों के साथ खड़े होने की जगह नहीं देती. क्यों?

मराठवाड़ा का एकल महिला संगठन

एकल इन द सिटी Ep 4: मराठवाड़ा का एकल महिला संगठन

अपने ही रंग में नहाऊं मैं तो, अपने ही संग मैं गाऊं. एक सवाल – वे महिलाएं जिन्होंने अपनी मर्ज़ी से अपने पति को छोड़ दिया है, उनके लिए हिंदी, अंग्रेज़ी या किसी भी भाषा में कौन सा शब्द है? अगर, आपको नहीं पता तो हम बताते हैं -एमएनटी (MNT) – मी नवराएला टाकले – यानी, मैंने पति को छोड़ा!

तुम किसकी हो बिन्नी?

बोलती कहानियां Ep 4: तुम किसकी हो बिन्नी?

बोलती कहानियां के इस नए एपिसोड में स्वाती कश्यप से सुनिए मैत्रयी पुष्पा की कहानी ‘तुम किसकी हो बिन्नी’ का भावात्मक रूपांतरण. दो लड़कियों के पैदा होने के बाद जब बिन्नी की मां तीसरी बार गर्भवती हुईं तो सबको पक्का यकीन था कि इस बार लड़का ही होगा, मगर हो गई बिन्नी! उसके बाद क्या हुआ सुनें इस कहानी में.

आटे सने हाथ

बोलती कहानियां Ep 3: आटे सने हाथ

बोलती कहानियां के इस एपिसोड में अनीता से सुनिए कहानी ‘आटे सने हाथ ‘. शिक्षा का अधिकार सबको है मगर एक लड़की को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए क्या-क्या मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं? आइए मिलकर इस कहानी के ज़रिए जानते हैं.

टॉकीज़

विशेष फीचर: गुलाबी टॉकीज़ – ऑडियो कहानी

महामारी की वजह से जब हमारे थियेटरों पर ताले जड़ गए तो हमने उनकी याद में अपने को 1920X1080 के टीवी स्क्रीन में समेट पर ऑनलाइन डिजिटल फ़िल्मों और सीरियलों में ख़ुद को डुबो लिया.