सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था. वे पहली महिला अध्यापक थीं और भारत में लड़कियों के लिए स्कूल खोलने वाली भी पहली व्यक्ति थीं. ये स्कूल उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर खोला था. उन्होंने उन पिछड़े वर्गों और जातियों को शिक्षित किया जिन्हें मुख्यधारा ने भुला दिया था.
सावित्रीबाई फुले के 190th जन्मदिवस पर, आज के भारत की एक युवा लड़की ने उन्हें पत्र लिखा, “सावित्रीबाई, आपको पता है मेरी दादी कभी स्कूल नहीं गई, मम्मी भी एक हिन्दी मीडियम स्कूल में पढ़ी पर दोनों मुझे पढ़ाने के लिए घरवालों से लड़ी और कहा कि हमारी बेटी अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल में ही पढ़ेगी.”

